डा. तूलिका मौर्या बनायी गयीं भारत विकास परिषद की संयोजिका
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_452.html
जौनपुर। भारत विकास परिषद की बैठक नगर के रूहट्टा स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष विक्रम गुप्त की अध्यक्षता में हुई जहां सत्र 2016-17 के लिये महिला संयोजिका का चयन हुआ। इसके पहले भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् वंदेमातरम् गीत हुआ। इस दौरान महिला संयोजिका सविता गुप्ता द्वारा महिला दायित्वधारी से मांगे गये प्रस्ताव पर कृष्णा पाठक ने डा. तूलिका मौर्या का प्रस्ताव किया जिस पर श्वेता अग्रहरि ने अनुमोदन किया। इस पर डा. मौर्या को महिला संयोजिका के रूप में उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डा. गौरव प्रकाश मौर्य, सत्येन्द्र अग्रहरि, महेन्द्र चैधरी, अवधेश गिरि, अमित निगम, संदीप अस्थाना, शरद पटेल, संजू पटेल, निशा गिरि, सरस्वती देवी, वैष्णवी मोदनवाल, गोविन्द मोदनवाल, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

