शो पीस बना अस्पताल का ब्लड बैंक खून के कालाबाजारियों की चांदी
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_502.html
जौनपुर जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक केवल शो पीस बनकर रह गया है जिसके कारण यहां आने वाले मरीजो को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी मरीज के तिमारदारो को मजबूरी ब्लड के कालाबाजारियों की शरण में जानी पड़ रही है। ऐसे में उन्हे खून महंगे दामो में खरीदना पड़ रहा साथ में यह भी गारंटी नही होती है कि खून सही है या खराब।
ये है जौनपुर जिला अस्पताल मे स्थापित ब्लड बैंक जिस पर शाम ढ़लते ही ताला लटक जाता है। जबकि साईन बोर्ड पर साफ लिखा गया है यह ब्लड बैंक 24 घंटे मरीजो की सेवा में खुला रहता है। आप खुद देख लिजिए की इस ब्लड में कितने ताले लगे है। ऐसे इमरजेंसी मरीज जब अस्पताल आते है तो उन्हे ये लटकता ताला देखकर खून के काले धंधे में लगे लोगो के पास जाना पड़ता है।