आधे लोगो ने आज होली खेली, आधे लोग कल मनाएगें होली

जौनपुर। भारी अजमंजस के बीच आज आधी आबादी के लोगो ने होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दरम्यान कही कही हल्की फुल्की मारपीट हुई। हलांकि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया गये थे। हर गली मोहल्ले में पुलिस के जवान चक्रमण करते दिखाई पड़े उधर जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी भी खुद नगर में भ्रमण करते देखे गये। जिसका परिणाम रहा कि होली खेलने के दरम्यान कही कोई अप्रिय वारदात नही हुई। शराब की दुकाने खुली रहने के कारण शराबियो ने जमकर नशा किया। आलम यह रहा कि घरो के अलावा चैराहो गली मोहल्ले के नुक्कड़ो खुले आम युवा शराब पीते दिखाई पड़े।
इस बार भद्रा ने होली के त्योेहार पर ऐसा ग्रहण लगाया कि आज तक लोग असमंजस की स्थिति में हो गये। सभी यह तय नही कर पा रहे थे कि होली 23 मार्च को मनाये या 24 मार्च को। लेकिन कुछ लोगो ने कल देर रात निर्णय लिया कि हम लोग बनारस की तरह 23 को ही होली खेलेंगे। रात में आनन फानन चंदा लगाकर लकडि़यां मंगाकर होलिका दहन कर दिया। सूबह से रंगो की होली खेलनी शुरू कर दिया। उधर धार्मिक आस्था पर विश्वास करने वाले लोगो ने आज होली नही खेली वे लोग कल यानी गुरूवार को होली खेलने का फैसला किया है। इस तरह से आधे लोगो ने आज होली खेली और आधे लोग कल होली मनाएगें। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सरदर्द दोगुना हो गया है। आज पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन के आला अफसर और पुलिस महकमा हलांकान दिखा अब कल भी इसी तरह से कड़ी मशकत करनी पड़ेगी।


Related

religion 7424597876921381925

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item