कनेक्सन को लेकर मारपीट चार घायल
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_584.html
जलालपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बराई गांव के दलित बस्ती मे शनिवार के दिन विद्युत कनेक्सन जोड़ने को लेकर दो पक्षो मे मार पीट हो गयी जिससे प्रथम पक्ष के दयाश्ंकर उम्र 40 वर्ष तथा गुडडू उम्र 35 वर्ष पुत्रगण जग्गूराम तथा दूसरे पक्ष के प्रमोद बेनवंशी उम्र 45 वर्ष तथा टुनटुन उम्र 35 वर्ष पुत्रगण देऊ बेनवंशी सभी निवासी बराई गम्भीर रुप से घायल हो गये। बताते है कि गांव का ही रहने वाला प्रमोद संविदा पर गंाव के ही विद्युत उपकेन्द्र पर लाइन मैन का कार्य करता है दयाशंकर के घर के पास लगे ट्रान्सफार्मर से जियालाल के घर का विद्युत कनेक्सन जोड़ रहा था कि प्रथम पक्ष नें अपने घर के ऊपर से विद्युत तार ले जाने से मना किया इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। उक्त लाइन मैन अपने घर और कुछ लोगो के साथ लेकर प्रथम पक्ष से भिड़ गया जिससे दोनो पक्ष गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलो का इलाज तथा डाक्टरी परीक्षण स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जाॅच पड़ताल मे जुट गयी हैं

