चोरों ने नगदी सहित लाखों रूपये का उड़ाया जेवर

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर नगदी सहित लाखों रूपये का माल उड़ा दिया जिसकी जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार को सुबह हुई तो पुलिस को अवगत कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अखिलेश मिश्र के यहां हौंसलाबुलंद चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर रखे नगदी सहित करीब 5 लाख रूपये के गहने, कपड़े, कीमती सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई तो गृहस्वामी ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पुलिस टीम डाग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची और मुआयना की। भुक्तभोगी के अनुसार चोरों ने मकान की छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरकर कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद लगभग 5 लाख रूपये के आभूषण जिसमें छः सोने की चुड़ी, 2 तोला का सोने का हार, झुमका, 3 सोने की अंगूठी, 500 ग्राम चांदी का पायजेब, लरी, सोने का बाला, नथिया, मांगटीका व 2 सोने की चैन सहित कीमती कपड़े पार किये गये हैं। उनके अनुसार पिछले माह ही बहू का गौना आया था जिसके चलते काफी सामान मिले थे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली।

Related

news 4990899516557590857

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item