उद्योग व सीडा उद्योग बन्धुओं की बैठक में डीएम ने सुनीं समस्याएं

  जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला/सीडा उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई जहां सीडा एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर सभी का मौके पर निस्तारण कराया। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग एचपी सिंह ने पिछली बैठक में आये प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बिन्दुवार एजेण्डा प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने मेसर्स अर्चना इण्टरप्राइजेज व औद्योगिक आस्थान जगदीशपट्टी के प्रकरण के निस्तारण हेतु एलडीएम को विचार-विमर्श कर प्रकरण निस्तारित करने को कहा। साथ ही उन्होंने ने शासन में लम्बित प्रकरणों के लिये डीओ लेटर भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, अग्निशमन अधिकारी केके ओझा, एलडीएम अमितसेन गुप्ता, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामप्यारे, अधिशासी अभियंता विद्युत एके मिश्र, एससी सोनोदिया, सहायक अभियंता राजेश वर्मा, डीआईओएस गिरधारी लाल कोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8574887290096328282

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item