मुँगरा स्टेशन की आखिर समस्याएं कब होंगी दूर

सतहरिया, मुँगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सुविधा न होने से यात्रियों को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहने को दोनों प्लेटफार्मों पर चार इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगा है दो तो खराब पड़ा हुआ है और जो दो चल भी रहा है, उसका स्तर भी इतना नीचे पहुँच गया है। जिसे काफी देर चलाने के बाद ही पानी देता है और भी गन्दा देता है ऐसे में जिसका चलना न चलना दोनों बराबर है। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्री को हमेशा प्लेट फार्म पर उतर कर पानी पीने व बोतल भरने मे ंट्रेन छूटने का भय बना रहता है। यात्रियों को ठहरने के लिए प्रतिक्षालय की भी व्यवस्था नही है, रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व रेलवे स्टेशन जमीन उबड़-खाबड़ समतल न होने कारण यात्रियों को चलने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। रात में विद्युत आपूर्ति समुचित व्यवस्था नही है, प्लेटफार्म पर घासझाड़ जमे रहते है। यात्री चिल्ला चिल्लाकर बोल रहे आखिर कब मुँगरा स्टेशन की समस्या दूर होगी। स्टेशन अधीक्षक विनोद यादव ने बताया की हैण्ड पम्प सुधारने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

Related

news 9007575105547507220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item