उद्योग व्यापार मण्डल ने दो दिवसीय प्रदर्शन को लेकर बनायी रणनीति
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_738.html
जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में जहांगीराबाद में हुई जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे। इस दौरान बताया गया कि 16-17 मार्च को दो दिवसीय विशाल व्यापारिक धरना लक्ष्मण मेला स्थल गोमतीनगर लखनऊ में मनाया जायेगा। इस मौके पर श्री टण्डन ने बताया कि केन्द्र सरकार से हमारी 11 सूत्रीय मांगें- स्वतंत्र एवं भयमुक्त व्यापार, मण्डी शुल्क समाप्त, वैट की दरें 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत की जाय, बिजली दर कम किया जाय, हाउस-वाटर टैक्स दर कम की जाय, मेडिकल स्टोर के पंजीयन के नवीनीकरण 30000 की बजाय 3000 की जाय, टोल टैक्स समाप्त की जाय, विभव की कर सीमा 20000 रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये की जाय, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 21 लाइसेंस आजीवन किया जाय, नगद खरीद पर पैन कार्ड की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपया किया जाय, आनलाइन शाॅपिंग व वायदा बाजार पर प्रतिबंध लगाया जाय, हैं। बैठक को नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष संतोष सोंथालिया सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री राधेरमण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चन्द बोरा, बनवारी लाल, रवि मिंगलानी, राजेन्द्र अग्रहरि, विजय अग्रहरि, संजय बैंकर, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, संजीव जायसवाल, करूणा निधान, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, विजय गुप्ता, हफीज शाह के अलावा सैकड़ों व्यापारी, पदाधिकारी मौजूद रहे।

