होली हुड़दंग में मरीजो से पटा जिला अस्पताल, सफाई कर्मी ने घायलो का किया इलाज

जौनपुर। होली हुड़दंग के मौके पर कही मारपीट तो कही हुए सड़क दुर्घना के कारण आज जिला अस्पताल मरीजो से पट गया। ऐसे में ड्यूटी तैनात एक डाक्टर एक फर्मासिस्ट को भारी कठिनाईयों का सामना करना उधर मरीज इलाज के अभाव कराहते नजर आये। डाक्टर अपने हेल्प के लिए स्वीपर को लगा दिया। सफाई कर्मचारी भीसुई दवाई और टाका लगाकर मरीजो की जान बचाने में जुट गया।
जौनपुर जिला अस्पताल आज अचानक मरीजो से भर गया। इमरजेंसी वार्ड में एक साथ एक दर्जन से अधिक मरीज आ गये। इसमें कोई  होली हुड़दंग में मारपीट में घायल है तो सड़क हादसे का शिकार है तो काई अत्यधिक नशीला प्रदार्थ सेवन किया हुआ है। एक साथ इतनी संख्या में मरीज आने से ड्यूटी पर तैनात डा0 प्रभात कुमार और फर्मासिस्ट संतोष को भारी जहमत उठाते देखा गया। कभी डाक्टर मरीज को देखते तो कभी कागजी कोरम पूरा करते नजर आये यही आलम फर्मासिस्ट संतोष का भी था वे मरीजो की मरहम पट्टी करने के बाद उन्हे वार्ड में सिफ्ट करने में परेशान दिखे। जिसके कारण अन्य मरीज इलाज के अभाव में कराहते रहे। मरीजो का इलाज करने के लिए चिकित्सक को सफाई कर्मचारी की सहायता लेना पड़ा। यह सफाई कर्मचारी मरीजो को सुई टाका करने के साथ ही अन्य उपचार किया । सबसे ज्यादा हैरत की बात यह है कि जिला अस्पताल प्रशासन को बखूबी पता था कि होली का पर्व है। इस पर्व में नशे के शौकिन जमकर दारू शराब  को सेवन करते है जिसके कारण प्रति वर्ष कई लोग सड़क हादसे का शिकार होते है और मारपीट के कारण बुरी तरह से घायल होते है। इसके बाद भी आज संवेदनशील मौके पर मात्र एक डाक्टर और एक फर्मासिस्ट को ड्यूटी पर तैनात किया गया।



Related

news 2385434817092201839

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item