भदोही : रोडवेज बस ने एक ही परिवार के दो को कुचला , मौत
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_780.html
भदोही । आज सुबह एक
सड़क हादसे में अलग - अलग स्थानों पर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो
गयी । पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित औराई थाने के महराजगंज में
हुई । जबकि दूसरी घटना इसी मार्ग पर वाराणसी के मिर्ज़ामुराद में हुई । इस
हादसे के बाद शादी की खुशियाँ ग़म में बदल गयी ।
जानकारी के मुताबविक अकबर अली (42 ) निवासी तितराही के घर कल
भतीजी की शादी थी। बुधवार की सुबह 7 बजे शादी में शरीक होने आए रिश्तेदार
नजीर (68) ) सड़क पार कर रहे थे । उसी समय राजमार्ग से गुजर रही रोडवेज़ की
चपेट में आ गए। जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अकबर
अली अल्टो कार से रोडवेज़ बस का पीछा किया । लेकिन संयोग इतना बुरा रहा
की पीछा करते वक्त अल्टो कार वाराणसी के मिर्ज़ामुराद में उसी रोडवेज़ बस
से टकरा
जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बाद पुलिस में भदोही और औराई पुलिस ने
कानूनी करवाई पूरी करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया ।

