केराकत स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी की तुगलकी फरमान से सभी परेशान

 जौनपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी के तुगलकी फरमान और तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली से स्वास्थ्यकर्मियों में आंतरिक असंतोष की ज्वाला धधकने लगी है जो कभी भी विस्फोट कर सकती है। आरोप है कि होली पर घोषित अवकाश के दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों को ग्राम प्रधानों व एएनएम का बैंक में खाता खोलने के नाम पर अस्पताल बुलाकर मात्र परेशान किया गया जबकि उस दिन होली पर्व के चलते बैंकों में छुट्टी थी। प्रभारी की तानाशाही का इससे बड़ा और क्या प्रमाण होगा कि सार्वजनिक अवकाश के दिन फील्ड स्टाफकर्मियों को बुलाया गया जिनका कहना है कि वे सभी लोगों को प्रभारी महोदय द्वारा फोन करके घर से अस्पताल बुलाया गया और दिन भर अस्पताल में बैठाये रखने के साथ केवल परेशान किया गया जबकि बैंकों में 23 से 26 मार्च तक पहले से ही छुट्टी घोषित थी। बता दें कि प्रभारी महोदय के इस तुगलकी फरमान का पालन करने की जल्दबाजी में घर से अस्पताल आने में स्वास्थ्य कर्मी रंजीत सड़क हादसे में घायल हो गये। होली पर घोषित छुट्टी के दिन अस्पताल बुलाये जाने का कारण पूछने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि एएनएम व प्रधान को बैंक में खाता खुलवाने के लिये उन्हें बुलाया गया था। छुट्टी के दिन बुलाने से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि इसके पीछे प्रभारी महोदय का मात्र परेशान करने का उद्देश्य रहा। उनकी तानाशाही का आलम यही नहीं समाप्त हो रहा है, क्योंकि जो कर्मी बुलाने पर अस्पताल नहीं पहुंचे थे, उनकी उपस्थिति पंजिका में उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया।

Related

news 1650188185867677792

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item