यहा हिन्दु, मुस्लमान आपस में मिलकर त्योहार मनाते है

 जौनपुर।  इस वर्ष होली का त्योहार 23 व 24 मार्च को मनाया जाने के सम्बन्ध में जिला शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में अपरान्ह 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें समिति के सदस्य इन्दभान सिंह इन्दु, साजिद हमीद, यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, रविन्द सिंह, डा सकील, शैल मौर्य, अलीमंजर डेजी, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, शकील अहमद, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, कामरेड जयप्रकाश सिंह, केराकत विनोद सिंह आदि ने पानी, विद्युत, खाद्य सामाग्री, सफाई आदि की मॉग किया। पूर्व सासद कमलाप्रसाद सिंह ने अधिकारियों को आस्वस्त किया कि जौनपुर गंगा जमुनी संस्कृति के लिए जाना जाता है यहा हिन्दु, मुस्लमान आपस में मिलकर त्योहार मनाते है।  पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि आप सब के सहयोग से त्योहार सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि आप सभी के सहयोग से सभी त्योहार सकुशल सम्पन्न कराये गये है यह भी त्योहार सकुशल से सम्पन्न होगा। इस त्योहार में किसी नई परम्परा का  शुभारंभ नही होने दिया जायेगा सभी स्थलों पर मजिस्टेªट एवं पुलिस की ड्यूटी लगायी जायेगी। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि आपसब के सहयोग से त्योहार सम्पन्न कराया जायेगा। जिलाधिकारी सड़क पर पंडाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम न करने की सलाह दिया। जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 विद्युत एससी सिसौदिया, बीबी सिंह को निर्देशित किया कि त्योहार के दो दिन पूर्व तथा दो दिन बाद तक निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाये रखने का निर्देश दिया। अधि0अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला को सफाई की व्यवस्था को निरंतर कराने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर  अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर आरके पटेल, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, प्रियंका, राहुल, एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5867417332312343972

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item