प्रतिष्ठित चिकित्सक न्यायालय में तलब

जौनपुर। न्यायालय अपर सिविल जज द्वितीय जौनपुर मु0नं0- 323/012 अनिल दुबे बनाम डा0 विनय तिवारी धारा 427, 504, 506 के वाद में शहर के प्रतिष्ठिïत चिकित्सक डा0 विनय तिवारी पुत्र जगत नारायन त्रिशूल फै्रक्चर क्लीनिक एण्ड ट्रामा सेन्टर के स्वामी को व धारा 427 में बसन्त अग्रहरि (कबाड़ी) को परीक्षण हेतु दिनांक 25 मार्च को न्यायालय ने तलब किया है। पूरा मामला यह है कि विनय तिवारी के कम्पाउण्ड में अनिल दुबे आजाद की आफसेट प्रेस मशीन लगी हुई थी। उस प्रेस मशीन को हटाने के लिए अभियुक्त विनय तिवारी कह रहे थे। वादी मुकदमा अनिल दुबे आजाद समय मांग रहे थे। मगर विनय तिवारी व कबाड़ी बसन्त अग्रहरि दिनांक 4 मार्च .2013 को 11 बजे दिन में अनिल दुबे आजाद की मशीन को तोड़कर नुकसान किये तथा विनय तिवारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से वादी मुकदमा अनिल दुबे आजाद को जान से मारने की भी धमकी दिये। इससे क्षुब्ध हो वादी मुकदमा ने न्यायालय में वाद दायर किया था। जिस पर विद्वान मजिस्टे्रट ने दोनों अभियुक्तगण को न्यायालय में तलब किया है। वादी मुकदमा के वरिष्ठअधिवक्ता रतन कृष्ण श्रीवास्तव ने पैरवी किया व जानकारी दी।

Related

news 462759632068203388

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item