जौनपुर में फिर दलित का कत्ल , हत्यारो ने काटा एक हाथ, रेता गर्दन
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_924.html
जौनपुर। मडि़याहूं थाना के रसूलपुर गांव मे एक दलित व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गईं तो शव का पता चल सका। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
रसूलपुर गांव निवासी प्रह्लाद गौतम राजगीर का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे कुछ लोग उसे घर बुलाने के लिए आए। वो परिवार से बिना कुछ बताए ही उनके साथ चला गया। रात भर प्रह्लाद घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। सुबह गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की ओर गईं तो गेहूं के खेत में किसी को सोया देख वापस लौट आईं। गांव में जाकर बताया कि कोई पागल व्यक्ति खेतों में सोया हुआ है। फसल भी बर्बाद हो रही है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां प्रह्लाद का खून से लतपथ शव देख सकते में आ गए। प्रह्लाद को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। उसकी गर्दन को रेतने के बाद उसके दाएं हाथ को काटकर अलग कर दिया गया था। बाएं हाथ में भी चाके से काटे जाने के निशान थे। हत्या की खबर परिवार वालों को लगी तो सभी रोते पीटते मौके पर पहुंचे। खबर जंगल की आग की तरह फैली तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को खबर दी तो कोतवाल राम भरोसे कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव का एक हाथ गायब है हो सकता है किसी जानवर ने नोच खाया हो। तहकीकात की जा रही है।