गोजए के अध्यक्ष डा. गदेला को मातृशोक, उमड़ा जनसैलाब

 जौनपुर। गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’ की माता चमेली शुक्ला का शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर अहमदपुर स्थित उनके आवास पर पर लोगों का तांता लग गया। लगभग 98 वर्षीया समाजसेवी का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पत्रकार डा. गदेला ने किया। बता दें कि स्व. शुक्ला वर्ष 1971-75 तक कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन की अध्यक्ष रहीं तथा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शवयात्रा में कांगे्रस जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय, श्याम नारायण पाण्डेय, जय आनन्द सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related

news 7204357887650504128

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item