सभी मूल्याकंन केन्द्रो पर से मजिस्ट्रेट रहे नदारत :रमेश सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post.html
जौनपुर। उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर का प्रतिनिधि मण्डल आज मूल्यांकन केन्द्रों का दौरा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत हुआ व पूर्व के संघर्ष के परिणाम स्वरुप प्राप्त उपलब्धियों से शिक्षकों को अवगत कराया। संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने बताया कि आप सबके संघर्ष का परिणाम रहा कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमित करने का शासनादेश निर्गत होने जा रहा है। इसी के साथ वित्त विहिन शिक्षक/कर्मचारियों को 2 माह में सेवा नियमावली बनाकर मानदेय बैंक के माध्यम से देने का आदेश भी निर्गत कराया जा रहा है। सेवारत् पति-पत्नी दोनों को आवासीय भत्ता तथा कम्प्यूटर शिक्षकों को मानदेय देने हेतु सरकार सहमत हो चुकी है। यह सब आपके संघर्ष एवं माध्यमिक शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के कुलश नेतृत्व का परिणाम है। 28 मार्च को शिक्षा मंत्री से वार्ता में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित अन्य शिक्षक समस्याओं के समाधान को सहमति बनी है। मूल्यांकन केन्द्रों पर अव्यवस्था से अवगत कराते हुये शिक्षक प्रतिनिधियों को बताया कि किसी कमरे में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। कमरों में पंखे नहीं है। जहां है भी वह भी नहीं चलते। प्रधानाचार्यो/उपनियंत्रक से वार्ता करने पर सब बहानेबाजी करते रहे व व्यवस्था कराने का अश्वासन देते रहे। परन्तु आज तीसरा दिन है कोई सुधार नजर नहीं आया। वहां जाने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट नदारत रहे और परीक्षक अपनी समस्याओं को लेकर जूझते रहे। राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वर्ता में कहा कि हमारे पास कर्मचारी ही नहीं है हमने तो लिखित रुप मूल्यांकन केन्द्र लेने से मना किया था मुझे जबरजस्ती केन्द्र दे दिया गया है।
प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, मण्डल मंत्री डा0 प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डा. राकेश सिंह, जिला मंत्री सुधाकर सिंह, विजय बहादुर यादव, शशि प्रकाश मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, डा. गजाधर राय, चन्द्र प्रकाश दूबे, अरविन्द सिंह, अजय प्रकाश सिंह, अतुल सिंह, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, बृजेश सिंह दीना, मो0 आजम, रविन्द्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।