ट्रान्सफार्मर की चिंगारी बनी शोला, दो बीघा गेहूँ की फ़सल जलकर राख

 तेजीबाज़ार। महराजगंज थाना क्षेत्र के बरचौली गावं में लगभग तीन बजे शाम को खेत के बगल लगे ट्रान्सफार्मर से सार्ट सर्किट हुई,उसकी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया, खेत में लगी भयंकर आग को देखकर गावं वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई, इस आग में राधेश्याम सिंह तथा राजेंद्र सिंह का लगभग दो बीघा गेहूँ की फ़सल जलकर राख हो गई हैं। ब गावं के सैकडो लोगो ने घंटो अथक परिश्रम कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया, अगर आज गावं वालो ने कठिन परिश्रम करके आग को काबू में ना किया होता तो आज गावं के कई एकड़ गेहूँ की खडी फसल जलकर राख हो गई होती, जिसके पास जो भी बाल्टी-बर्तन थे लेकर आग बुझाने के लिये दौड़ पडा ! आग बुझने के घंटो बाद पुलिस प्रशासन और दमकल की गाडी मौके पर पहुची, दमकल की गाडी पहुचने पर गावं वालो के चेहरे पर आक्रोश नजर आ रहा था !

Related

news 2685082489210002287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item