डीआईजी के आने की खबर मिलते ही एसपी आफिस से बाहर किये गये दर्जनों फरियादी

जौनपुर। डीआईजी संजीव गुप्ता आज जौनपुर एसपी दफ्तर पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। अचानक डीआईजी के आने की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एसपी कार्यालय की सफाई कराने का आदेश देने के साथ ही सूबह से एसपी से अपनी फरियाद करने आये दर्जनो फरियादियों को कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पुलिस अफसरो के इस रवैये कारण फरियादियों को काफी तकलीफ हुई।
महराजगंज थाना क्षेत्र से आये विनोद ने बताया कि मेरे पट्टीदारो ने मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है मैने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। आज मै सूबह से ही भूखे प्यासे जौनपुर आकर एसपी से अपनी समस्याएं सुनाना चाहता था । एसपी आफिस में नही थे मै उनका इंतजार कर रहा था लेकिन इसी बीच पुलिस कर्मियो ने यहा कहा कि आज साहब नही मिलेगें डीआईजी साहब  आ रहे है आप लोग तुरन्त कार्यालय से बाहर निकल जाओ। इसी तरह से दर्जनो फरियादियों को कार्यालय से बाहर निकाला गया जिसमे कई महिला फरियादी शामिल रही। इसी बीच डीआईजी का काफिला आ गया सारे फरियादी आशा भरी निगाह से उन्हे बाहर देखते रहे लेकिन किसी भी अधिकारी की निगाह उन पर नही गयी।


Related

news 3817598126812882772

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item