सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर से एण्टी रैबीज नदारत

पीडि़त सहित तीमारदार परेशान, बाहर से खरीदने को मजबूर
जौनपुर। मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इस समय एण्टी रैबीज (कुत्ते के काटने के बाद लगने वाली सूई) की भारी कमी है जिसके चलते पीडि़त सहित उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। देखा जा रहा है कि अस्पताल में बाकायदा बोर्ड लगा दिया गया है कि कुत्ते की सुई नहीं है। फिलहाल कुत्ता काटने पर जब पीडि़त अस्पताल पहुंचता तो उसे जिला अस्पताल जाने को कह दिया जाता है। ऐसे में सक्षम मरीजों को मजबूर होकर बाहर से इंजेक्शन लाकर लगवाना पड़ रहा है लेकिन कितने गरीब निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। बता दें कि आवारा कुत्तों के काटने से करौरा व आनापुर गांव के लोग सुई न होने के कारण निराश लौट गये। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ जाने से इंजेक्शन समाप्त हो गया है। फिलहाल मुख्यालय सूचना दे दी गयी है। एकाध दिन में इंजेक्शन मिलने लगेगा।

Related

news 6088075839060004934

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item