कामली बाबा का छठां उर्स धूमधाम से मना

 जौनपुर। नगर के विशेषरपुर में स्थित हजरत हमजा चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह बाबा के निकट हाजी इशहाक कादरी कामली का छठां उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रान्तों व जनपदों से आये लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेक करके मन्नतें मांगीं। इस मौके पर बाबा की मजार पर गुस्लपोशी नमाज-ए-अर्ज के पहले हुआ जिसके बाद गुस्ल कुरानखानी व मिलाद मौलाना मो. एहतेशाम जाफरी ने किया। तत्पश्चात् लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। नमाज-ए-अस्र के बाद जायरीन गागर एवं चादर लेकर बाबा की मजार पर चढ़ाकर मजार-ए-शरीफ पर गुलपोशी किये। इसी क्रम में जवाहर लाल, गुड्डू सहित अन्य कौव्वालों ने अपना कलाम पेश किया जिसको सुनकर लोग मंत्र-मुग्ध हो गये। इस अवसर पर मो. आफाक, मो. अशफाक, मो. मुनीर, मो. अलाउद्दीन, मो. जमील, अफसर अली, मो. इम्तेयाज, मो. लतीफ, गुड्डू, नेयाज अहमद, सरदार हुसैन, जफर मसूद, लाल मोहम्मद, मो. डब्बू, गुलाम हसन, गुलाम हुसैन, गुलाम मुस्तफा, मो. इरफान, मो. अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related

news 1354243139805231048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item