बारात में शामिल एक दरिन्दे मुकबधिर लड़की को बनाया अपने हबस का शिकार, मां ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में आयी एक बारात में शामिल एक दरिन्दे गांव की एक नाबालिगं मुकबधिर लड़की को अपने हबस का शिकार बना डाला। जब इस बात की जानकारी पीडि़त लड़की ने अपने मां को दिया तो लड़की द्वारा बताया गये दरिन्दे को मां पकड़ लिया जब इस बात जानकारी अन्य ग्रामीणो को हुई तो सभी ने उसकी धुनाई करके एक कमरे में बंद कर दिया। सूबह इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर आकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गयी उधर लड़की की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की रात बक्शा थाना क्षेत्र एक गांव में बारात आयी हुई थी। इसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पड़ोसी का पूरा परिवार गया हुआ था इस परिवार की एक नाबालिगं लड़की मुकबधिर है जब बारात आयी तो वह शौच के लिए अकेले खेत तरफ निकल गयी। सुनसान और शोरगुल होने का फायदा उठाते हुए बारात में शामिल एक दरिन्दे ने उसे अपने हबस का शिकार बना डाला। पीडि़त लड़की किसी तरफ घर पहुंचकर अपने मां के  आने का इंतजार करने लगी जब मां घर पहुंची तो उसने  मां को इशारे में आपबीती बताया। बिटिया की यह हालत देखकर मां आग बबूला होते हुए उसे अपने साथ लेकर बारातियों की हुजुम में घुस गयी बेटी द्वारा पहचाने गये युवक को पकड़कर अपने साथ घर ले गयी लेकिन वह छुड़ाकर भागने लगा तो महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणो ने उसे पकड़कर धुनाई करने के बाद एक कमरे बंद कर दिया। सूबह इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया।उधर लड़की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Related

news 2599676261204221470

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item