राजनैतिक दबाव के चलते खड़ंजा नही लग पा रहा है
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_39.html
बरसठी। क्षेत्र के महुआरी गांव में कानूनगों के रिपोर्ट देने के बावजूद
तहसीलदार द्वारा चकमार्ग पर दबंगों द्वारा उखाड़े गये खड़ंजा को पुन: नहीं
लगाए जाने से गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो गयी है। तहसीलदार ने बताया
कि राजनैतिक दबाव के चलते खड़ंजा नही लग पा रहा है।
बरसठी थाना के महुआरी गांव में चकमार्ग की जमीन है। जिस पर गांव सभा ने चार वर्ष पूर्व खड़ंजा लगाया था। जिस पर दलित बस्ती के करीब पचास घर के लोगो का आवागमन होता है। एक माह पूर्व गांव के कुछ लोगों ने अपनी दबंगई और चुनावी रंजिश को लेकर दलित बस्ती में जाने वाले खड़ंजे को बीच से उखाड़कर ईट को उठा ले गये और वहां बड़ा गड्डा खोद दिया। जिससे दलितों का बस्ती से निकलना बन्द हो गया लोग खेतों के पगडंडी से आने जाने लगे। दलित बस्ती के नन्दलाल ने शिकायत एसडीएम व डीएम से किया। एसडीएम ने जांच हल्का कानूनगो से कराया जिसमें कानूनगों ने चकमार्ग को सही ठहराते हुए राजू पुत्र नन्हकू के ऊपर कार्यवाही करवाते हुए जांच रिपोर्ट भी सौंप दी। इसके बावजूद भी खड़ंजे का निर्माण नहीं हो सका। इस सम्बन्ध में तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा ने बताया कि राजनैतिक दबाव के चलते खड़न्जे का निर्माण नहीं हो पा रहा है कोशिश किया जा रहा है शीघ्र खड़न्जा कार्य शुरु होगा।