प्रधान लिपिक के पद से हटाया गया , दो सिपाही किये गए लाइन हाज़िर
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_407.html
जौनपुर । पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव तथा जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष व आरक्षी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्या सुनी गयी तथा उस के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया । तथा पुर्व में हुए सैनिक सम्मेलन में उठाए गए कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण समय से न कराने व लापरवाही बरतने के कारण भीम सिंह प्रधान लिपिक के पद से हटाया गया । थाना नेवढिया के HCP मोहन राम व का0 छोटेलाल राम को अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया । तत्पश्चात क्राइंम मीटिंग की गयी जिसमें मुकदमों के लम्बित होने का कारण, लूट/ हत्या व चोरी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा सुदखोरो व लूटेरो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही एवं विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये ।
