गांव की जनता स्वयं शौचमुक्त गांव बनाने के लिए आगे आये
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_446.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
कलेक्ट्रेट सभागार में ओपन डिफिकेशन फ्री (ओडीएफ) हेतु नामित चयनित 11 ग्राम
पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने हेतु ग्राम पंचायत में 11 नोडल
अधिकारियों, 19 स्वच्छता प्रेरकों एवं निगरानी समिति के महिला/पुरूष और 11
सफाई कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला
विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र को हर टीम में दो-दो प्रेरकों तथा तारगहना
के जागरूक लड़कों को गांव में जनता में जाकर जागरूक करे तथा गांव की जनता
स्वयं शौचमुक्त गांव बनाने के लिए आगे आये। जिससे गांव स्वच्छ हो सके तथा
जनता स्वयं आगे बढ़कर शौचालय बनवाकर उसका प्रयोग करे। सभी नोडल अधिकारी यह
सुनिश्चित करे की उनके ग्राम के हर पुरवे में जागरूकता पैदा की जाय। सरकार
से ज्यादा समुदाय की जिम्मेदारी है कि हर घर में शौचालय बने तथा उसका
प्रयोग करे। एक माह के अन्दर प्रशिक्षण एवं जागरूकता का रोस्टर बनाकर जारी
कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही मिस्त्ररियों की कार्यशाला करायी
जायेंगी, मिस्त्री के लिए डीएसटीओ की जिम्मेदारी तथा निर्माण की अन्य
समाग्री की जिम्मेदारी राहुल को दिया गया है। जिलाधिकारी के समक्ष तारगहना
के लड़कों ने बताया कि हमसब पढ़ने लिखने वाले छात्र है हमसब मजदूर नही है
लेकिन गांव को ओडीएफ करने हेतु दिन रात कार्य कर शौचालय निर्माण कराया है।
हमने अपने गांव को स्वच्छ बनाया है और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हमारे गांव में 17, 18 व 19 अप्रैल को गांव में शाम को
लड़की की शादी के लिए बारात बाहर से आ रही है हमसब मिलकर बारातियों को गांव
में बने सामुहिक शौचालय का प्रयोग करायेंगे। किसी भी दशा में बाहर शौच नही
होने देगे। जिलाधिकारी ने इसीप्रकार 207 अन्य ग्रामों में भी ओडीएफ के लिए
चयनित कर अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर भेजने के लिए रोस्टर तैयार कराये
है। निगरानी समिति शसक्त होनी चाहिए निगरानी समिति के कई दायित्व है उन्हे
निभाना है स्वच्छता प्रेरकों का प्रशिक्षण 18 से 22 अप्रैल तक दिया जायेगा,
हर ब्लाक में स्वच्छता प्रेरक, एडीओ पंचायत तथा प्रशिक्षण प्राप्त
कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाय जिससे 15 दिन के अन्दर गांव को ओडीएफ
किया जा सके। इस अवसर पर नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी,
आईएम किदवई, साहित्य निकष सिंह, राममोहन पाठक, एसके सिंह, राजेश सोनकर,
शैलेष राय, डीपीआरओ चूरनराम जायसवाल, अधि.अभि. नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद,
जिला परियोजना सम्ंावयक राहुल सिंह, अनूप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
