शिक्षा जागरूकता के लिए निकली गई रैली
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_5.html
जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत 9 बजे नगरपालिका
टाउनहाल से शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी
भानुचन्द्र गोस्वामी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के चहारसू
तिराहा, सद्भावना पूल, जोगियापुर से होते हुए कलेक्ट्रेट में समाप्त हुई।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि शासन के
निर्देशानुसार सर्व शिक्षा अभियान के तहत आज जिला स्तरीय रैली निकाली गयी
सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 6 वर्ष से 14 वर्ष
के आयु के बच्चों का दाखिला शत प्रतिशत विद्यालयों में कराना है इसके लिए
घर-घर जाकर जॉच की जायेगी। रैली के समापन के अवसर पर नगर मजिस्टेªट
उमाकान्त त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी देश की तरकी तब तक नही मानी जा सकती
है जबतक हर व्यक्ति शिक्षित न हो। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को
शतप्रतिशत नामांकन के साथ ही बच्चों की उपस्थिति भीसुनिश्चित करने का
निर्देश दिया। इसी के साथ रैली का समापन करते हुए बच्चों को मिष्ठान आदि भी
वितरित किया गया। रैली में बच्चों द्वारा ‘‘पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की’’,
’’पापा सुन लों विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी’’, ’’बेटा बेटी एक समान
सबको शिक्षा सबको ज्ञान’’, ’’शिक्षा है अनमोन रतन पढ़ने की सब करो जतन’’,
’’पूरी शिक्षा पूरा भार हर बच्चे का है अधिकार’’ आदि नारा लगाते हुए बच्चे
चल रहे थे। इस अवसर पर जिला समंवयक प्रशिक्षण कृपाशंकर पाडेय, समेकित मंजू
पासवान, बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, खण्ड शिक्षाधिकारी धर्मापुर ममता
सरकार, सिकरारा, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, रामपुर, नगर क्षेत्र प्रवक्ता डायट आर
एन यादव, ब्रहमजीत सिंह, दर्जनों विद्यालयों के शिक्षक बच्चे आदि रैली में
उपस्थित रहे। समापन का संचालन सुनील सिंह ने किया।
