भाजपा ने मुंगरा में लगाया प्रशिक्षण वर्ग
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_57.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद के विधानसभा प्रभारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया गया। वर्ग के मुख्य अतिथि संगठन मंत्री चन्द्रशेखर रहे। इसके अलावा गुजरात के विधायक सुनील ओझा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, युवा नेता रमेश मिश्र, वरिष्ठ नेता दीपचन्द राम, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, डा. हरेन्द्र सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

