आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो होगा परीक्षा का बहिष्कार: अखिलेश पाण्डेय
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_692.html
जौनपुर। आज महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई, जिसमे सुधाकर मौर्य के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गई और इसके लिए प्रचार्य को जिम्मेदार ठहराया गया।
अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि शनिवार की शाम 3 बजे राजकालेज में कुछ अवांछनीय तत्वों ने कार्यालय में घुसकर लेखाकार सुधाकर मौर्य को कॉलर पकड़कर गाली देते हुए बाहर खींच लिया, उनके साथ धक्कामुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सुधाकर मौर्य ने कोतवाली में इस आशय का प्रार्थना पत्र भी दिया है। यह मामला प्राचार्य की मिलीभगत से किसी फर्जी भुगतान को लेकर हुआ है।लेखाकार सुधाकर ने भुगतान से इनकार कर दिया था। परीक्षा चल रही थी तो बाहरी व्यक्ति कैम्पस में आकर कर्मचारी के साथ अभद्रता कैसे किया। प्राचार्य ने कोई एक्शन क्यों नही लिया प्रशासन अगर संज्ञान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाही नही करता तो कर्मचारी सड़क पर आकर विरोध करेंगे और न्याय की माँग करते हुए परीक्षा का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। बैठक में डा0 अजय सिंह, विवेक सिंह, पी0एल0मौर्य,संजय मिश्र,नरेंद्र पाण्डेय, संदीप सिंह आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

