भारत बंद के आह्वान पर जौनपुर में भी रही जबर्दस्त बंदी
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_9.html
प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को भेजा गया मांगों का पत्रक
जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा सर्राफा एवं रेडीमेड व्यवसाय पर उत्पादन कर सहित अन्य काले कानून लगाये जाने के विरोध में सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर जौनपुर में भी जबर्दस्त बंदी रही। यह बंदी जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल और जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल ने संयुक्त से कराया जिसका कारण रहा कि बंदी पूरी तरह से सफल रही। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष क्रमशः दिनेश टण्डन एवं इन्दू सिंह के अलावा सर्राफा एसोसिएशन एवं रेडीमेड व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अपनी टीम के साथ पूरे नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करके बंदी को सफल बनाया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी को प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। बंदी को सफल बनाने एवं जिला प्रशासन को पत्रक सौंपने के दौरान दिनेश टण्डन, रवि मिंगलानी, राजनाथ गुप्त, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, संजय जंडवानी, विकास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, ऋषिकेश श्रीवास्तव, संजय यादव, सोमेश्वर केसरवानी, संतोष सोंथालिया, आलोक सेठ के अलावा इन्दू सिंह, शकील अहमद, घनश्याम साहू, आरिफ हबीब, अरूण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील किया। लोगों ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुये दुकानों को बंद कराया। इसके साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभा करके काले कानून का विरोध किया। इस मौके पर तमाम व्यापारी नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अजीत गुप्ता, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, व्यापारी नेता/समाजसेवी बबलू साहू, घनश्याम जायसवाल, गोलू जायसवाल, राजकमल सेठ, आलोक जायसवाल, सुनील सेठ, अजय सेठ, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रंजीत गुप्ता, आलोक कमलापुरी, गोलू सेठ, आनन्द जायसवाल, सर्राफा संघ के बच्ची विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
इसके अलावा शाहगंज, बदलापुर, मडि़याहूं, मछलीशहर तहसील सहित लगभग सभी बाजारों, कस्बों की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं जिसके चलते लोग चाय-पान के लिये तरसते दिखे। व्यापार मण्डल सहित अन्य लोगों ने जुलूस निकालकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुये सहयोग भी मांगा।
