अजमेरी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 18 व 19 को
https://www.shirazehind.com/2016/05/18-19.html
जौनपुर। धर्म रक्षा मंच के प्रधान कार्यालय पर बैठक हुई जहां बताया गया कि श्री रामदास हनुमान मंदिर अजमेरी का वार्षिकोत्सव 18 व 19 मई को सुनिश्चित किया गया है। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्य ने बताया कि 18 मई से शुरू होने वाले कार्यक्रम का समापन 19 मई को होगा। इसके बाद शाम को भण्डारे का आयोजन होगा। श्री मौर्य ने समस्त हनुमान भक्तों से उक्त अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

