9वें दिन भी सपाजनों ने निकाली साइकिल यात्रा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी सदर विस द्वारा सोमवार को 9वें दिन साइकिल संदेश यात्रा निकाला गया जिसका शुभारम्भ विस अध्यक्ष गजराज यादव ने किया। सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में निकली यात्रानगर भ्रमण करते हुये सदर चुंगी पर स्थित सपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। साइकिल यात्रा में राजन यादव, सुशील श्रीवास्तव, रेयाज आलम खां, शिव प्रकाश गिरि, मो. अमजद, विजय यादव, पृथ्वी मौर्य, पंचम प्रजापति, चन्द्रशेखर सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। जफराबाद संवाददाता के अनुसार मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रविन्द्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को साइकिल यात्रा निकाली गयी। साइकिल यात्रा का शुभारम्भ जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव व सदर विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत सोनकर ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखाकर किया। यात्रा सेवईनाला, किरतापुर, सरइयां, कबीरूद्दीनपुर होते हुये धर्मापुर में पहुंचकर सभा के रूप में समाप्त हो गयी। यात्रा के माध्यम से प्रदेश की सपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी गयी। यात्रा में महासचिव कृष्णा यादव, भुलई यादव, बाबा, पप्पू पाण्डेय, विशाल, विक्रम, बृजेश, राहुल मिश्रा, नन्हकू शर्मा, विनय, विपुल, विपिन, निरंजन, जयहिन्द, कान्ता प्रसाद, राहुल, नीतिन, लालमन, बहादुर यादव के अलावा सैकड़ों सपाजन शामिल रहे।

Related

news 4107442117603387965

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item