दो साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाना मुख्य लक्ष्य: B.J.P

जौनपुर। केंद्र की संवेदनशील एवं विकासोन्मुख सरकार के  दो साल की उपलब्धियों को जन जन तक 26 मई से 31 मई तक पहुचाना ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है. उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने जिला कार्यालय पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के बिच कही . उन्होंने कहा कि दिनांक 25 मई को केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जनपद मुख्यालय से मशाल जुलूस निकला जायेगा और शाम को माँ आदि गंगा गोमती की भाजपा कार्यकर्ता विधिवत आरती भी करेंगे व और गोमती जी को स्वच्छ रखने का सभी उपस्थित जन संकल्प लेंगे. प्रधान मंत्री की सहारनपुर आयोजित रैली को सभी कार्यकर्ता समूहों में एकत्रित होकर सीधा प्रसारण सुनेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रेस वार्ता का भी अनुश्रवण करेंगे.
जिलाध्यक्ष ने बताया की 27 मई से 31 मई तक जिले के सभी वरिष्ट भाजपा नेतागण सभी बूथो पर जाकर जन कल्याण पर्व अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के उपलब्धियों को बताएंगे और प्रदेश में फैले गुंडाराज और अराजकता के माहौल से लोगो को अवगत कराएंगे. उन्होंने कहा कि जनपद के दोनों सांसद जिले के सभी विकासखंडो में किसान गोष्ठी करेंगे  जिसमे गावं गरीब किसानो के लिए समर्पित केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को बताएँगे .
उक्त अवसर पर डॉ जनार्दन सिंह, राम सिंह मौर्या, गिरीश यादव, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, बेचन पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, दिव्यांशु सिंह, राजवीर सिंह, श्रीकांत सोलंकी, विकाश शर्मा, गौतम गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related

politics 4040566446625687163

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item