जमीनी विवाद में पिता पुत्र को मारपीट कर किया अधमरा, चार बाईक भी तोडी


गौराबादशाहपुर(जौनपुर),स्थानीय थानान्तर्गत कबिरूद्दीनपुर गांव में शनिवार को देर शाम जमीनी विवाद को लेकर लामबंद होकर किये गये हमले में पिता पुत्र  को हमलावरों नें मारपीटकर अधमरा कर दिया तथा मौके पर खडी चार बाईको को भी कूंच कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
           कबिरूद्दीनपुर में चकबंदी के दौरान जमीन पर कब्जें को लेकर उसी गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह  का दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। राजेन्द्र प्रसाद सिंह नें न्यायालय में  मुकदमा कर रखा था जिसमें न्यायालय नें राजेन्द्र प्रसाद को जमीन पर कब्जे का आदेश जारी किया था। शनिवार को  राजेन्द्र प्रसाद सिंह चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ न्यायालय के आदेशानुसार गौराबादशाहपुर पुलिस के साथ शाम लगभग छः बजे उक्त जमीन की मेडबंदी करवा रहे थे। आरोप है कि गौराबादशाहपुर पुलिस कब्जा प्रक्रिया शुरू करवाकर माैके से हट गयी  तभी दूसरे पक्ष नें पन्द्रह बीस की संख्या में लामबंद होकर लाठी डंडे से  राजेन्द्र प्रसाद सिंह 62 तथा उनके पुत्र राजीव सिंह 32 पर हमला बोल दिया तथा मार पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। माैके पर खडी चार बाइकों को भी कूंच कूंच कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गम्भीर हालत में पिता पुत्र कों जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  राजेन्द्र प्रसाद सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
            घटना के सम्बन्ध में गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित सें बात की गयी तो उन्होनें बताया  कि मारपीट की घटना हुयी है परन्तु अभी कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related

news 428736586798586035

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item