चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल उड़ाया

 जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के परौती बड़ेरी गांव में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर खोजी कुत्ता के साथ पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे लेकिन सब नाकाम दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओमकार दूबे के घर में छत के रास्ते से चोर अंदर घुस गये। चोरों ने नगदी सहित लाखों का सामान उड़ा दिया। चोरी की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर खोजी कुत्ता के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। डाग स्वाक्यड काफी देर तक हांफता रहा लेकिन नाकाम रहा। इसके अलावा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस पकड़ से दूर बताये गये।

Related

news 8940909409329294271

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item