जेसीज चैपाल में बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

  जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा स्थानीय नगर के ग्रामसभा नटौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जेसीज चैपाल का आयोजन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा पर चर्चा करते हुये मौजूद ग्रामीणों को इसके लिये प्रेरित किया। साथ ही मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी हनुमान प्रसाद गुप्त ने ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ की बात करते हुये सभी से फलीभूत करने का वादा लिया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जेसी लालचन्द्र यादव ने संस्था का परिचय देते हुये सशक्तिकरण के क्षेत्र में संस्था के कार्यों का उल्लेख किया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमारी गुप्ता ने सभी महिलाओं को स्वावलम्बी होने की सीख देते हुये उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। जेसी डा. रूचि मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते रहना चाहिये और उनका उपयोग अपने एवं परिवार के कल्याण में करना चाहिये। उन्होंने महिलाओं की परिवार व समाज निर्माण में भूमिका पर भी विचार रखा। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव ने संस्था की पहल को सराहते हुये ग्रामीण कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि एक भी बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। इस दौरान उपस्थित कुछ महिलाओं का भी फीड बैक लिया गया। तत्पश्चात्महिलाओं ने नशाखोरी एवं बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताते हुये इसके उन्मूलन पर सरकार एवं समाज द्वारा ठोस उपाय करने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर जेसी दीपक जायसवाल, जेसी संदीप जायसवाल, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी देवी प्रसाद चैरसिया, जेसी सचिन वर्मा, जेसी ज्ञानेन्द्र यादव, जेसी सुरेंद्र नाग, जेसी मनीष  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

news 1413887741275840976

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item