डीएम ने विकलांग प्रमाण-पत्र के कैम्प का लिया जायजा
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_33.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज विकास खण्ड में चल रहे
विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने के कैम्प का जायजा लिया जिसमें उन्होंने उपमुख्य
चिकित्साधिकारी को विकलांगों के बैठने तथा उनके प्रमाण पत्र बनवाने एवं
मौके पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों की टीम एवं
अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर उपस्थित का विकलांग प्रमाण-पत्र
बनाकर देने के बाद ही जाय। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. अनूज कुमार निगम,
डा. आर के यादव, डा. पंकज तिवारी, डा. ए के जायसवाल, डा. एस के वर्मा, डा.
आर के चक्रवर्ती, डा. आर एस कुशवाहा, जिला जन विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश
कुमार सोनकर, खण्ड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहे। 6 मई 2016 को
विकास खण्ड सिकरारा में विकलांग प्रमाण एवं आधार कार्ड प्रातः आठ बजे से
बनाया जायेगा।

