भदोही : पुलिस ने गायब किशोरी को प्रेमी संग किया बरामद

भदोही ।  गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 4 दिनों से गायब हुई किशोरी को गोपीगंज थानाध्यक्ष के द्वारा खोज निकाला गया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 7 मई को घर से सिलाई के लिए किशोरी निकली और घर वापस नहीं आई जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी पता न चलने पर किशोरी की मां के द्वारा गोपीगंज थाने में मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया गया प्रार्थना पत्र पाने के बाद तुरंत हरकत में आए थानाध्यक्ष हरीबंस यादव ने बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी व उसके साथ उसके प्रेमी को धर दबोचा और दोनों को थाना ले आए बताया जाता है कि दोनों ही नाबालिक है और साथ जीने मरने की कसमें खा रहे है बताया जाता है की किशोरी के गाव में ही किशोर का ननिहाल है ।वही दोनों के परिवार के लोगों द्वारा दोनों को अलग-अलग समझाया बुझाया जा रहा है लेकिन मानने को तैयार नहीं है समाचार लिखे जाने तक किशोरी व युवक को पुलिस अपनी कस्टडी में ही रखी थी और परिवार के लोगों द्वारा आपस में बातचीत का दौर चल रहा था।
   भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद पाठक तथा काशी क्षेत्रीय महिला मोर्चा महामंत्री सपना दुबे सहित भाजपा के लोग छेत्र के एक गाव से भगाई गयी किशोरी के परिजनों से मिलकर न्याय दिलवाने का भरोसा दिया। साथ ही थाना अद्यक्च से मिलकर मामले में उचित कार्यवाही करने की बात कही। उक्त मौके पर अभिनव पाण्डेय अस्वनी अग्रवाल सहित लोग रहे।

Related

news 2685237642191252038

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item