हमले में बुरी तरह से घायल की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2016/05/blog-post_43.html
जौनपुर। पड़ोसियों के हमले से बुरी तरह से घायल 45 वर्षीय व्यक्ति की गुरूवार को वाराणसी स्थित एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों मंें गम के साथ इलाकाई पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है। जिले के सराख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुरखुर्द मनिया गांव निवासी श्रीनाथ विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह शौच के लिए जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाये उसके पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसे घायलावस्था में परिजनों थाने लंेकर पहुंचे तो मेडिकल के लिए साथ में कोई पुलिसकर्मी न जाने और कोई सुनवाई न होने की दशा में परिजन घायल की बिगड़ती हालत देख उसे जिला अस्पताल लेंकर आयेे थे जहां उसकी दशा नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान गुरूवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ठोस कार्रववाई के बजाए विपक्षियों को सह देने का कार्य कर रही है जिससे उनमें दहशत व्याप्त है।

