भदोही में बालू लोड खड़ी ट्रैक्टर में घूसी बाइक , दो युवकों की मौत

भदोही । गोपीगंज कोतवाली के ज्ञानपुर मार्ग स्थित इब्राहिमपुर गांव के पास बालू लदी खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सवार के घुस जाने से दो बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर के पास बालू लादकर ज्ञानपुर की तरफ जा रही ट्रेक्टर खड़ी थी गोपीगंज से ज्ञानपुर की तरफ जा रहे हौंडा साइन up 66p53 70 बाइक सवार ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर के साथ भीड़ गए मरने वालों में धीरपुर बैदा निवासी चंद्रप्रकाश मिश्रा 35 पुत्र भोलानाथ मिश्रा तथा मुकेश मिश्रा 34 वर्ष पुत्र जटाशंकर मिश्रा रहे मौत की सूचना पर गांव वालों की भारी भीड़ घटना स्थल के पास पहुंच गई और शव को पुलिस वालों को उठाने नहीं दे रही थी मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजे और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए घटनास्थल पर भारी फोर्स तैनात कर दिया।

Related

news 6760690747951036232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item