बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर मोटरसाइकिल छीना

 जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना-जंघई मार्ग पर स्थित अमाई गांव के पास एक युवक से लिफ्ट मांग कर बदमाश दिनदहाड़े असलहा सटाकर उसकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी राजू यादव पुत्र रामभरत यादव जंघई आया था। यहां से वापस जाते समय रास्ते में जंघई-जरौना मार्ग पर स्थित ब्रह्म बाबा के पास पहले से ही खड़ा बदमाश उसे रोककर लिफ्ट मांगा। राजू ने बताया कि आगे से मुड़कर हरदुआ गांव जाना है, इसलिये वह लिफ्ट नहीं दे सकता। इस पर बदमाश तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया और गोली मारने की धमकी देते हुये राजू की पैशन प्रो नम्बर यूपी 62/2973 छीनकर वह जरौना की ओर भाग गया। राजू ने घटना की जानकारी मोबाइल से मीरगंज पुलिस को दिया जिस पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह मौका-मुआयना करके चली गयी। समाचार लिखे जाने तक बदमाश पुलिस पकड़ से दूर रहा। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विरेन्द्र सोनकर से सरकारी मोबाइल पर सम्पर्क करने के लिये फोन किया गया तो फोन नहीं उठा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Related

news 4028579423773223643

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item