मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जौनपुर। बख्शा थानाक्षेत्र के खरौना गांव में सोमवार को मछली मारने नदी की ओर गए युवक का मंगलवार को शव मिला। पुलिस को खबर की गई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक के परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
क्षेत्र के धिराजपुर गांव निवासी धर्मराज चैहान का बेटा राजेश चैहान सोमावर को मछली मारने गोमती नदी की ओर गया था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के लोग चिंतित होने लगे। इधर उधर पता किया गया तो राजेश का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परिजन नदी की आरे चले गए। वहां जाकर देखा तो नदी किनारे राजेश का कपड़ा मिला। कपड़ा देख घबराए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन खरौना गांव के पास किसी ने एक शव उतराया देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव देख किसी ने उसकी पहचान राजेश चैहान के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो सभी रोते पीटते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। शव के मुंह से खून निकलने के निशान देख परिजन हत्या किए जाने की भी आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनाम करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही राजेश की हत्या या हादसे से पर्दा उठ सकेगा।

Related

news 7726744995519678447

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item