पांच दिवसीय शिविर में बताया गया कि योग का गुर

  जौनपुर। मडि़याहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लाक के ग्राम इटियावीर में 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के 5वें दिन सोमवार को डा. हेमंत जिला युवा प्रभारी युवा भारत और योग प्रचारक सभाराज ने लोगों को योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, सर्वागासन का अभ्यास कराया। इसी क्रम में उपस्थित लोगों को आगामी 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस के बारे में समझाया। योगियों ने कहा कि हमारी प्राचीन विद्या योग से कोई घर छूट न जाय। युवाओं के जोश को देखते हुये डा. हेमंत ने बताया कि हमारे देश की शक्ति युवा है। यह शक्ति सिर्फ योग के माध्यम से आयेगी। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान डा. विजय ने किया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।

Related

news 2485709935034750542

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item