गंगा स्नान को गए एमबीबीएस छात्र की डूबने से मौत , दो साथियों की बची जान

 भदोही । गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी गंगा घाट पर स्नान कर रहे तीन युवक गंगा में डूब गए। लेकिन घाट पर मौजूद लोगों की तत्परता से  दो युवको की जान बच गयी लेकिन एक युवक गंगा में डूब गया। गंगा में डूबा युवक मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का छात्र है और छुट्टियों में अपने घर आया था। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन पांच घंटों की मेहनत के बाद सभी असफल रहे। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने जाल मंगाया है।
जानकारी के मुताबिक गंगा में डूबा युवक सत्यम चौबे मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढाई कर रहा था और वह फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है । दो दिन पहले ही अपने गाँव बरजी आया था और आज सुबह अपने गाँव के कई दोस्तों के साथ पास के गंगा घाट पर नहाने गया। गंगा में नहाते हुए वह अपने दो दोस्तों  प्रशांत और प्रिंस के साथ गहराई की तरफ बढ़ने लगा जहाँ सत्यम और उसके दोनों दोस्त गंगा में डूबने लगे। गंगा में डूब रहे उसके  दोनों दोस्त किसी तरह से खुद को बचाने में सफल रहे लेकिन सत्यम गंगा में डूब गया। वहीँ गंगा में नहा रहे अन्य लोगों ने यह देखकर उसे ढूढ़ने का प्रयास किये लेकिन सफल नहीं हुए जसके बाद गोपीगंज पुलिस गोताखोरों  घाट पर पहुंची और सुबह 10 बजे से सत्यम की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है । पुलिस ने सत्यम की तलाश के लिए जाल मंगाया है और तलाश कर रही है! 

Related

news 2848680580536899968

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item