जेसीआई सिटी ने श्रमिकों में बांटी मिठाई व स्टील कैन

   जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा श्रमिक दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित करके श्रमिकों को मिठाई व स्टील कैन दिया गया। शाहगंज नगर के गोपेश्वर मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 50 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा अग्रवाल रहीं जहां इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष संगीता जायसवाल, आशा गुप्ता आदि ने श्रमिकों को मिठाई व स्टील कैन भेंट किया। संस्थाध्यक्ष गीता जायसवाल ‘मुन्नी’ ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के श्रमिकों के लिये इस तरह के कार्य करने में बहुत खुशी मिलती है। अन्त में सचिव आराधना अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रीता जायसवाल, अल्का गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूनम जायसवाल, रीता सोनी, खुशबू, अनीता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 5191155146845697559

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item