आर्य समाज के प्रधान बने देवेन्द्र
https://www.shirazehind.com/2016/06/blog-post_332.html
जौनपुर। आर्य समाज का चुनाव समाज के सभागार में साप्ताहिक यज्ञ व हवन के पश्चात हुआ। चुनाव में वर्ष भर किये गये कार्यो का अवलोकन करते हुए चुनाव प्रक्रिया करायी गयी। सर्व सम्मति से देवेन्द्र नाथ को प्रधान, मोहन लाल व अमित आर्य को उप प्रधान, मनीष साहू को पांचवी बार कोषाध्यक्ष चुना गया। आलोक आर्य को मंत्री, रविन्द्रनाथ को पुस्तकालयाध्यक्ष शिव कुमार साहू वडा0 रामफेर को उपमंत्री चुना गया। पवन साहू, राममूर्ति यादव, आलोक, सुषमा देवी, रामधनी सेठ को अतंरंग सदस्य मनोनीत किया गया। भारतेन्दु को अधिष्ठाता आर्यवीर दल, शशि भूषण को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। धर्मवीर, बेनीराम, यादवेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेन्द्र , संजय साहू, मंगल आदि उपस्थित रहे।