रमजान माह के लिए शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज सायं कलेक्टेªट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें इस वर्ष आगामी रमजान माह का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 6/7 जून 2016 को मनाया जाना सम्भावित है। उक्त त्योहार शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी जिसमें कलेक्टेªट बार अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्रनाथ त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह एडवोकेट, शकील अहमद, साजीद हमीद, असलम शेर खॉ, इन्द्रभान सिंह ’इन्दु’, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, अली मंजर डेजी, जाफर हसन जाफरी, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, पूर्व विधायक हाजी अफजल, मनोज सिंह, आरिफ, आदि ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा आदि के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। अपर जिलाधिकारी रंजनीश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी पी सी श्रीवास्तव ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। यह जिला गंगाजमुनी संस्कृति के सदैव एकता बनाये रखने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी द्वारा कराये जा रहे नगर के सौन्दर्रीकरण कार्य की प्रशंसा भी किया। उन्होंने दिन-रात निरन्तर विद्युत आपूर्ति की मॉग किया। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने समिति के सदस्यो को आश्वासन दिया कि इस बार पहले से बेहतर पुलिस व्यवस्था की जायेंगी। सादे कपड़े में महिला एवं पुलिस तैनात किया जायेंगा। जिलाधिकारी ने सदस्यों के सुझाव पर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश मौके पर ही दिया। उन्होंने कहा कि आप सब बड़े बुजुर्गाे के सहयोग से तथा प्रशासन की तर्त्पता से यह त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जायेंगा साथ ही अपराधियों एवं आराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेंगी। आप सब को किसी भी छोटी/बड़ी घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला, अधि0अभि0 विद्युत एस.सी. सोनोदिया, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आर पी सिंह यादव, एसडीएम सदर आर के पटेल, सीओ हितेन्द्र कृष्ण, गुलाम अकबर, राजकुमार पाण्डेय तथा सम्बन्धित अधिकारी/शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। जिले के निवासी बहादुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के शहीद होने पर जिला शान्ति समिति के सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर ईश्वर से इस दुख को परिवार को सहने की क्षमता प्रदान करने की अपील दिया। 

Related

news 8946194531802923563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item