2017 फतेह करने के लिए जुट जाये कार्यकर्ता : B J P

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के एक पैलेस में भाजपा द्वारा चलाये गये दो दिवसीय पं0  दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दूसरे व अन्तिम दिन रविवार को प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि 2017 का चुनाव हम कार्यकर्ताओ के दम पर जीतेगे इसमे कोई संदेह नही है । कुल 10 सत्रो में चली कक्षाओं में जिला कार्यकारिणी  के साथ ही मंडल कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो ने प्रशिक्षण लिया । जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने मतदाता सूची का निरीक्षण करने के साथ ही निष्क्रिय पाधिकारियो को बदलने का निर्देश दिया । इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष महेन्द्र विजय शुक्ल सतीश  चन्द्र दूबे ,संतोष मिश्र गिरीश शर्मा देवेन्द्र सिंह राज पटेल ,मृत्युंजय प्रताप सिंह मुकुन्द आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओ से चुनाव मे फतह हासिल करने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की । सत्र की अध्यक्षता कौशाम्बी सांसद बिनोद सोनकर एवं संचालन डा०अजय कुमार सिंह ने किया ।

Related

news 147207946860230581

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item