गौराबादशाहपुर टाउन एरिया को मिलेगी 24 घंटे बिजली : शचीन्द्र त्रिपाठी
https://www.shirazehind.com/2016/07/24.html
गौराबादशाहपुर को टाउन एरिया बनवाने के लिये व्यापारियों ने विधायक का किया समारोह पूर्वक सम्मान
गौराबादशाहपुर( जौनपुर) गौराबादशाहपुर
के साथ साथ पूरे क्षेत्र का विकास करना मेरा एकमात्र मकसद है और
प्राथमिकता भी। क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिये मैं हमेशा से कटिबद्ध
रहा हूं तथा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि आप सभी केिस में कोई कोर कसर न
छूटनें पाये। उक्त बातें गौराबादशाहपुर कस्बे को नगर पंचायत (टाउन एरिया)
बनने पर बुधवार को दया मैरेज हाल में आयोजित नागरिक एक स्वागत समारोह में
क्ष्ोत्रीय विधायक शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी नें कहीं। समारोह के विशिष्ट
अतिथि शिक्षक नेता रमेश सिंह नें कहा कि जिस तरह से विधयक जी नें
गौराबादशाहपुर को टाउन एरिया का दजा्र दिलवाया है वह सच्चे मायनों में उनको
जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापति करता है। अभिनन्दन और स्वागत समारोह में
व्यापारियों और कस्बेवासियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
गौराबादशाहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन सिंह ने विधयक को अंगवस्त्र
देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक शचीन्द्र त्रिपाठी ने कहा की
गौराबादशाहपुर नगर पंचायत को हर सुविधा दिलवाने का प्रयास करूँगा ताकि यह
नगर पंचायत जिले की सूची ही नही बल्कि प्रदेश के सूची में एक आदर्श नगर
पंचायत के रूप में देखी जाये साथ ही उन्होंने ने कहा की एक माह बाद से 24
घंटे बिजली क्षेत्रवासियों को मिलेगी और मै इस क्षेत्र के बिकास के लिए
हमेशा प्रयासरत रहूंगा। बिजली आदि हर समस्याओ को ख़त्म करूँगा कार्यक्रम की
अध्यक्षता पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश यादव मुन्ना और विशिष्ठ अतिथि रमेश सिंह,
बिनोद यादव रहे इस अवसर मो०इस्लाम अंसारी,नजमी अरसद, अखिलेश यादव, बंटी,
विष्णु दत्त त्रिपाठी,अनीष अंसारी, ,सतीश साहू , आदि उपस्थित रहे। संचालन
व्यपार मंडल के महामन्त्री मो० इकराम अंसारी ने किया। अन्त में व्यापार
मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

