40 पियक्कडों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौराबादशाहपुर(जौनपुर) गौराबादशाहपुर पुलिस नें सोमवार को बडी कार्यवायी करते हुये शराब की दुकानों के आसपास शराब पी रहे 40 पियक्कडों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी। थानाध्यक्ष द्वारा की गयी इस कार्यवायी से पियक्क्डों में हडकम्प मच गया।
           गौराबादशापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार दीक्षित नें बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश तथा कस्बे से शराब की दुकानों के आसपास की दुकानों पर  लोगों द्वारा बैठकर शराब के सेवन की जानकारी बराबर मिल रही थी जिसे गम्भीरता से लेते हुये शराब की दुकानों के आसपास निरीक्षण किया गया तो बात सही मिली। जिसपर पुलिस की कई टीमें बनाकर 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है वही कथित दुकानदारों को चेतावनी भी दी गयी कि दोबारा अगर उनकी दुकानो पर या आसपास कोई शराब पीते पाया गया तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवयायी की जायेगी। पुलिस द्वारा अचानक की गयी इस कार्यवायी से जहां शराब के शौकीनों में हडकम्प मच गया वही आम जनता ने पुलिस की इस कार्यवायी की सराहना की है

Related

news 4096793616146581650

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item