शराब के ठेके से 6 हजार की लूट
https://www.shirazehind.com/2016/07/6_19.html
जौनपुर । जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार स्थित देशी शराब के ठेके पर पल्सर सवार तीन बदमाशो ने सोमवार की रात असलहे से फायर कर दहशत फैला दिया। भयभीत सेल्स मैन से बदमाश ने 6 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस का खोखा बरामद कर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है। बताते है कि सेल्समैन दीपक जासवाल व प्रेमलाल जायसवाल गौसपुर के देशी ठेके पर कार्यरत है। आरोप है कि ठेका बन्द करने के बाद कुछ युवक पल्सर बाइक से पहुँच शराब की दुकान खोलने की बात कहने लगे। दीपक व उसके साथी देर रात का हवाला देकर दुकान न खोलने की बात कहने लगे। इसी बीच दो लोग दरवाजे पर लात मारने लगे । जिससे दरवाजा टूट गया । उसके बाद बदमाश हवा मे फायर करना शुरू कर दिये। तब तक एक बदमाश गल्ले मे रखा 6 हजार रूपया निकाल लिया। फिर तीनो बाइक पर बैठ गभिरन बाजार की तरफ फरार हो गये। सेल्स मैन ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने तीन अपरचित बदमाशो के खिलाफ मुक्दमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने कहा कि बदमाशो की खोज बीन चालू है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। उधर फायरिंग व लूट की घटना से बाजारवासी भयभीत है।’
