प्रबंधक को जान से मारने की धमकी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_126.html
जलालपुर (जौनपुर)
स्थानीय थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक को जान से मारने की
धमकी दी गई है ।बताते है कि अजय कुमार सिंह निवासी नेवादा अपना एक विद्यालय
इंडियन पब्लिक स्कूल के नाम से चलाते है गुरुवार के दिन गांव के ही गुलाब
सिंह जलालपुर चौराहे के पास एक गैर मान्यता प्राप्त रघुबंश पब्लिक स्कूल
के संरक्षक है ।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गैर मान्यता
प्राप्त विद्यालयो के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत खंडशिक्षा धिकारी
द्वारा उनके विद्यालय को बंद करने की दी गयी नोटिस से नाराज होकर शक के
आधार पर प्रबंधक को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गयी ।प्रबंधक अजय
कुमार सिंह द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गई है पुलिस मामले
को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई ।

